23/04/2022

अवध सूत्र

Latest Online Breaking News

एक साल में 28 हजार को मिलेगी सरकारी नौकरी, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग व अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिये होंगी भर्तियां

1 min read
😊 Please Share This News 😊

एक साल में 28 हजार को मिलेगी सरकारी नौकरी, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग व अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिये होंगी भर्तियां

प्रदेश सरकार एक साल में 28455 नई नौकरियां देगी। ये भर्तियां उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिये की जाएंगी। इसके तहत पहले सौ दिन में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 3472 भर्तियां करेगा। फिर छह माह के दौरान 2242 और अगले छह महीने में 2741 भर्तियां की जाएंगी।
इसी तरह अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पहले सौ दिन में 12000, फिर छह माह तक 3000 और अगले छह महीने में 5000 यानी कुल 20 हजार भर्तियां करेगा। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने इसके लिए लक्ष्य तय करते हुए आयोगों को इसकी जानकारी दे दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!