UP Election 2022: कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण को गठित होगा आयोग: मायावती
इनकी मांगों के निस्तारण को आयोग गठित होगा और पुरानी पेंशन सहित सभी सही मांग पूरी की जाएगी। बसपा की सरकार बनी तो कानून द्वारा कानून का राज स्थापित किया जाएगा। जाति, धर्म और राजनीतिक द्वेषवश दर्ज मुकदमों की जांच करवाकर फर्जी मुकदमें वापस लिए जाएंगे और बसपा की पिछली सरकारों की तरह माफिया, गुंडे और अराजक तत्व जेल भेजे जाएंगे। तीस मिनट के संबोधन में बसपा प्रमुख सपा और कांग्रेस पर सर्वाधिक हमलावर रहीं।

इनकी मांगों के निस्तारण को आयोग गठित होगा और पुरानी पेंशन सहित सभी सही मांग पूरी की जाएगी। बसपा की सरकार बनी तो कानून द्वारा कानून का राज स्थापित किया जाएगा। जाति, धर्म और राजनीतिक द्वेषवश दर्ज मुकदमों की जांच करवाकर फर्जी मुकदमें वापस लिए जाएंगे और बसपा की पिछली सरकारों की तरह माफिया, गुंडे और अराजक तत्व जेल भेजे जाएंगे। तीस मिनट के संबोधन में बसपा प्रमुख सपा और कांग्रेस पर सर्वाधिक हमलावर रहीं। कहा, बसपा की सरकार बनी तो बेरोजगारों को भत्ता नहीं रोजगार दिया जाएगा। रैली में जुटी भीड़ देख मायावती ने कहा आज से विरोधियों की नींद उड़ जाएगी।










