05/02/2022

अवध सूत्र

Latest Online Breaking News

अखिलेश यादव ने कहा,सपा सरकार बनेगी तो गर्मी नहीं, नौकरी निकलेगी, अलीगढ़ में स्पोर्ट्स सेंटर बनेगा

1 min read
😊 Please Share This News 😊
    

अखिलेश यादव ने कहा,सपा सरकार बनेगी तो गर्मी नहीं, नौकरी निकलेगी, अलीगढ़ में स्पोर्ट्स सेंटर बनेगा

अलीगढ़, । UP Chunav 2022 सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने धोखा दिया। काेरोनाकाल में ऑक्‍सीजन व इंजेक्शन तक नहीं मिले। अखिलेश शनिवार को अलीगढ़ में प्रेस से बातचीत कर रहे थे। सपा सरकार बनेगी तो गर्मी नहीं, नौकरी निकलेगी।

400 सीट जीतने का दावा

सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार हम 400 सीट जीतेंगे। उन्हें बता देना कि आपके विधायक व सांसद भगाए जा रहे हैं। कूटे जा रहे हैं। इन्होंने कहा कि हवाई चप्पल वाला हवाई जहाज में बैठेगा। लेकिन, मंहगाई इतनी है कि वाहन तक नहीं चला पा रहे है। एयरपोर्ट बेच दिए। हेलीकॉप्टर बेच दिए। ये फेंकू नहीं, बेचू सरकार है। ये सब बेच देंगे। फिर संविधान का क्या होगा। किसी किसान की आय नहीं बढ़ी।

किसी फसल का भुगतान नहीं कर।पाए अगर किसी ने मदद की तो वह सपा कर सरकार थी। घरेलू बिजली 300 यूनिट फ्री होगी। तब से भाजपा वाले घबरा गए हैं। कई। लोगों पर मुकदमे लग गए। बिजली का कारखाना सपा ने लगाया। बाबा तो इसका नाम तक नहीं ले पाते। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली होगी।

समाजवादी पेंशन में इस बार 1500 रुपये महीने दिए। सपा का लैपटॉप अब भी चल रहा है।बाबा जी लैपटॉप नहीं बांट पाए। वह लैपटॉप चलाना नहीं जानते। हम कम्प्यूटर में पढ़ाई वाले लोगों को रोजगार देंगे। उन्‍होंने कहा पहले चरण का जो चुनाव चल रहा है। उनमें जो नियम हैं, उनका पालन करते हुए मीडिया के माध्यम से पहुंच रहे हैं। यह चुनाव यूपी के भविष्य का चुनाव है। संविधान को बचाने का चुनाव है।

अब समय बहुत कम बचा है। पहले चरण की जो हवा बता रही है। यूपी के जनता ने मन बन लिया है। बदलाव करना है।अब मैं रालोद व सपा के लिए यहां आया हूं। मेरी अपील है दोनों के प्रात्यशियों को जिताएं। लेकिन, किसानों पर अन्याय कर रही है। लोगों को परेशान किया जा रहा है। किसान एक साथ तक तीन कानूनों के लिए बैठे रहे। चुनाव नजदीक आया तो भाजपा ने तीनों काले कानून वापस ले लिए।

जब कानून लागू हो रहे थे तो आप अच्छाई बता रहे थे। लेकिन, अब वापस क्यों लिए। अगर तीन कानून हक में थे तो फिर वापस क्यों लिए। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। बोरी में से चोरी हो रही है। डीजल पेट्रोल महंगा है। कमाई आधी है महंगाई दो गुनी है। लोग दूसरे राज्यों से यहां के जीटी रोड से पैदल जा रहे थे।

उस समय मजदूरों को अनाथ छोड़ दिया। कोरोना के समय दवा मिलनी चाहिए थी। अस्पताल में बैड नहीं थे। ऑक्सीजन नहीं थे। इन्जेकशन नहीं थे।अखिलेश ने सत्ता में आने पर अलीगढ़ के लिए तीन प्रमुख घोषणाएं की हैं।

– ताला हार्डवेयर के लिए रिसर्च सेंटर बनाएगे

– कवि नीरज के नाम पर म्यूजिम सेंटर

– अलीगढ़ में स्पोर्ट्स सेंटर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!