Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा की तीसरी लिस्ट में 85 नाम, देखिए पूरी लिस्ट

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

भाजपा की तीसरी लिस्ट में 85 नाम, देखिए पूरी लिस्ट:रायबरेली से अदिति सिंह, कन्नौज से असीम अरुण और सादाबाद से रामवीर उपाध्याय को टिकट, 15 महिला उम्मीदवार

यूपी भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 85 नाम शामिल हैं। इससे पहले भाजपा ने पहले और दूसरे चरण की लिस्ट जारी की थी। तीसरी लिस्ट में 15 महिलाएं शामिल हैं। मुलायम के समधी हरिओम यादव को सिरसागंज से टिकट दिया है।

बसपा सरकार में मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय को सादाबाद से टिकट दिया है। मैनपुरी से जयवीर सिंह को टिकट दिया है। लखीमपुर से योगेश वर्मा को टिकट दिया है। पीलीभीत से संजय गंगवार और बरखेड़ा से स्वामी प्रवक्तानंद को टिकट दिया है।

Advertisement Box

इन बड़े चहेरों के नाम कटे

मेरठ से सिवालखास सीट से भाजपा के सिटिंग एमएलए जितेंद्र सतवाई, मेरठ कैंट सीट से विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल का टिकट कटा है। कानपुर में सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है।

बागियों को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

कांग्रेस से बगावत करने वाली अदिति सिंह को रायबरेली शहर और राकेश सिंह को हरचंदपुर से उम्मीदवार बनाया है। बसपा से बगावत करने वाले पुरवा से अनिल सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा में भाजपा के बागी विधायक विनय शाक्य की 25 साल की बेटी रिया शाक्य को भाजपा ने बिधुना से टिकट दिया था। हरदोई सदर सीट से नितिन अग्रवाल को टिकट दिया है। ये सपा से भाजपा में आए थे।

पहली लिस्ट में 107 उम्मीदवारों के नाम थे
इससे पहले भाजपा ने शनिवार को 107 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रहा। वे गोरखपुर शहर से उम्मीदवार होंगे। पहले उनका नाम अयोध्या से तय माना जा रहा था। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से उम्मीदवार होंगे। आगरा ग्रामीण से बेबीरानी मौर्य चुनाव लड़ेंगी। पहले वे उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं हैं। 107 सीटों में 44 में ओबीसी, 19 में एससी और 10 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सूची में 21 नए चेहरे थे। दूसरी लिस्ट में सिर्फ दो नाम थे।

बेटी बोली थी- चाचा ने पिता को सपा में शामिल कराया, बदले में भाजपा से मिला टिकट
औरैया की बिधूना सीट से विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य को बीजेपी ने टिकट दिया है। उनकी उम्र महज 25 साल है। अब देखना ये होगा कि सपा यहां से विनय शाक्य को उतारती है, या फिर उनके भाई देवेश शाक्य को। जिसके बाद साफ हो जाएगा कि रिया की लड़ाई चाचा से है, या फिर पिता से।
बिधूना सीट से भाजपा विधायक विनय शाक्य स्वामी प्रसाद के करीबी हैं। विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य ने आरोप लगाया था कि उनके पिता को उनके चाचा जबरदस्ती सपा में शामिल करवाने के लिए लखनऊ ले गए हैं। हलांकि बाद में विनय शाक्य ने बेटी के आरोपों को गलत बता दिया था। बाद में वो सपा में शामिल हो गए थे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp