Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ : स्वामी प्रसाद मौर्य की गिरफ्तारी का वारंट जारी , 7 साल पुराना है मामला

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

Advertisement Box

लखनऊ : स्वामी प्रसाद मौर्य की गिरफ्तारी का वारंट जारी , 7 साल पुराना है मामला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. सुल्तानपुर के कोर्ट ने उनको आगामी 24 जनवरी तक पेश होने का आदेश दिया है।

साल 2014 में देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बुधवार को पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अदालत में हाजिर नहीं हुए तो अपर मुख्य दंडाधिकारी एमपी-एमएलए ने आरोपित पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ पूर्ववत जारी गिरफ्तारी वारंट को जारी करने का आदेश दिया है. अब इस मामले में 24 जनवरी को सुनवाई की तारीख तय हुई है.

स्वामी प्रसाद मौर्य की गिरफ्तारी का वारंट जारी

साफ कर दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ यह नया गिरफ्तारी वारंट नहीं है. वारंट पहले से जारी था, लेकिन इन्होंने हाईकोर्ट से 2016 से इस पर स्टे ले रखा था. इसी 6 जनवरी को MP-MLA कोर्ट ने मौर्य को 12 जनवरी को हाजिर होने को कहा था, जब वह हाजिर नहीं हुए तो वारंट पूर्ववत जारी कर दिया गया.

बीजेपी छोड़ने का ऐलान

स्वामी प्रसाद मौर्य इन दिनों यूपी की राजनीति के सबसे ज्यादा चर्चित चेहरों में शुमार हैं. मालूम हो कि मौर्य ने योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और पिछड़ों दलितों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बीजेपी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. इशारा मिला है कि मौर्य समाजवादी पार्टी जॉइन करेंगे, लेकिन अभी उन्होंने सपा आधिकारिक तौर पर जॉइन नहीं की है. ‘आजतक’ से बातचीत में मौर्य ने कहा है कि 14-15 तारीख को वह इस बारे में फैसला लेंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp