Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सपा नेताओं के घर छापेमारी को लेकर अखिलेश यादव ने बोला हमला, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कई नेताओं के घर पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। वहीं इस छापेमारी को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा है कि उन्हें पहले से पता था कि विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय जांच एजेंसियों को यहां भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अब इनकम टैक्स के बाद सीबीआई और ईडी की बारी है। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि कांग्रेस भी ऐसे ही इनकम टैक्स, ईडी और सीबीआई से अपने विरोधियों को डराती थी और अब यही काम बीजेपी कर रही है।

Advertisement Box

अखिलेश यादव ने कहा कि ‘मैंने पहले भी कहा था कि ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई चुनाव से पहले आएंगी। राजीव राय पार्टी के प्रवक्ता हैं और वो इनकम टैक्स दाखिल करते रहे हैं। अगर कोई पहले दिक्कत रही होगी तो जांच पहले क्यों नहीं हुई। बीजेपी भी कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है। कांग्रेस भी ऐसे ही इनकम टैक्स, ईडी और सीबीआई से अपने विरोधियों को डराती थी।

अखिलेश यादव ने दावा किया कि अगले चुनाव के लिए जनता, नौजवान और बेरोज़गार तैयार हैं, सरकार बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और बंगाल की तरह अब उत्तर प्रदेश में भी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।  बता दें कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी मनोज यादव के घर पर आयकर विभाग ने कार्रवाई की है। इसके अलावा सपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता राजीव राय, सपा सुप्रीमो के निजी सचिव जैनेंद्र यादव समेत कई लोगों के ठिकानों पर भी छापा मारा है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp