Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ATM से पैसे निकालना और होगा महंगा, सरकार बदलने जा रही है नियम, जानिए कितना पड़ेगा असर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

ATM से पैसे निकालना और होगा महंगा, सरकार बदलने जा रही है नियम, जानिए कितना पड़ेगा असर

नई दिल्ली, अगले महीने यानी साल 2022 से एटीएम से कैश निकालना महंगा पड़ेगा. जी हां..अब कैश निकालना और महंगा होने वाला है।

ग्राहक के एटीएम से तय लिमिट से ज्यादा बार पैसे निकालने के बाद बैंक चार्जेज लगा सकते हैं. RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार एक्सिस बैंक या अन्य बैंक के एटीएम में मुफ्त सीमा से ऊपर का फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन करने पर 21 रुपये और GST देना होगा. ये संशोधित दरें 1 जनवरी, 2022 से प्रभावी होंगी।

Advertisement Box

अगले महीने से ग्राहकों को मुफ्त लेनदेन की मासिक सीमा से अधिक होने पर 20 रुपये के जगह 21 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन पर देने होंगे. आरबीआई ने कहा था कि ज्यादा ज्यादा इंटरचेंज चार्ज और जनरल कॉस्ट बढ़ने के कारण ट्रांजेक्शन पर चार्ज बढ़ाकर 21 रुपये करने की इजाजत दी है।

ग्राहकों अपने स्वयं के बैंक एटीएम से हर महीने 5 मुफ्त लेनदेन फाइनेंशियल और नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन) कर पाएंगे। ये वे मेट्रो शहरों में अन्य बैंक के एटीएम से तीन और गैर-मेट्रो केंद्रों में पांच मुफ्त लेनदेन भी कर सकेंगे. इसके अलावा RBI ने बैंकों को वित्तीय लेनदेन के लिए प्रति लेनदेन इंटरचेंज शुल्क 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये और सभी केंद्रों में गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए 5 रुपये से 6 रुपये करने की इजाजत दी है।

ग्राहक अपने स्वयं के बैंक एटीएम से हर महीने पांच मुफ्त लेनदेन (वित्तीय और गैर-वित्तीय लेनदेन सहित) के लिए पात्र बने रहेंगे. वे मेट्रो सिटी में अन्य बैंक के एटीएम से तीन और गैर-मेट्रो केंद्रों में पांच मुफ्त लेनदेन भी कर सकेंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp