शादी के दूसरे दिन दुल्हे ने छत पर लगे टावर से लटक कर फांसी लगाई

😊 Please Share This News 😊
|

Mohammad Siraj
शादी के दूसरे दिन दुल्हे ने छत पर लगे टावर से लटक कर फांसी लगाई

कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि विजयागंज मंडी के समीप ग्राम बरखेड़ी मान में रहने वाले युवक की दो दिन पहले शादी हुई थी और रात में वह दुल्हन के साथ सोया था। इस दौरान वह कमरे से बाहर आया और छत के टॉवर पर फँदा डालकर फाँसी पर झूल गया। रात 3 बजे के करीब जब उसकी माँ कृष्णाबाई जागी और छत पर जाने के लिए वहाँ पहुंची तो पुत्र की लाश लटकी मिली। महिला शोर सुनकर घर में आए मेहमान और परिजन जाग गए तथा आसपास के रहवासी भी इक_ा हो गए। तत्काल को पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने शव फंदे से उतार कर अस्पताल भिजवा दिया गया। आज सुबह जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम विजय पिता गणेशचंद कुमार उम्र 23 साल है और 28 नवंबर को इंदौर के समीप ग्राम रिंगोदिया में रहने वाली मंजू से उसका विवाह हुआ था। आज सुबह पुलिस को मृतक के रिश्तेदार जगदीश कुमावत ने बताया कि शादी के 3 दिन बाद आज दुल्हन के मायके पक्ष के लोग उसे लेने आने वाले थे और रात में दूल्हा और दुल्हन सोए थे। इसी बीच देर रात विजय उठा और दरवाजे की बाहर से कुंडी लगाई तथा छत पर जाकर फाँसी पर झूल गया। आज सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जिला अस्पताल में कराया गया। इस दौरान मृतक के परिजन और शादी में आए रिश्तेदार भी मौजूद रहे। रिश्तेदारों ने बताया कि दो दिन पहले घर में शादी की खुशियाँ मन रही थीं और रात में युवक द्वारा आत्महत्या करने के बाद मातम छा गया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |