Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गोरखपुर मेट्रो के फेज-1 को PIB से मिली मंजूरी, सीएम योगी ने जताया पीएम का आभार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

गोरखपुर: लाइट मेट्रो के संचालन की दिशा में गोरखपुर एक कदम और आगे बढ़ गया है। पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) की बैठक में गोरखपुर मेट्रो लाइट रेल प्रोजेक्ट के फेज-1 को अनुमोदन मिल गया है। इस जानकारी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को खुद साझा किया। इसे लेकर किए गए एक ट्वीट में मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है।

Advertisement Box

बता दें कि गोरखपुर में तीन बोगियों वाली लाइट मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए राइट्स व लखनऊ रेल मेट्रो कॉरपोरेशन ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) का अनुमोदन कर शासन को भेज दिया है। राज्य सरकार के बजट में भी गोरखपुर और वाराणसी में मेट्रो के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। पीआईबी से अनुमोदन मिलने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द गोरखपुर मेट्रो ट्रेन के प्रस्ताव को केंद्र सरकार से भी अंतिम अनुमति मिल जाएगी।

जो डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई गई है उसमें गोरखपुर महानगर में करीब 4600 करोड़ रुपये की लागत से तीन बोगियों (कार) वाली मेट्रो ट्रेन के संचलन का प्रस्ताव है। इसमें दो रूट का प्रस्ताव दिया गया है। पहला रूट 15.14 किमी लंबा होगा, जो श्यामनगर (बरगदवां के पास) से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तक जाएगा। इस पर कुल 14 स्टेशन होंगे। दूसरा रूट गुलरिहा से शुरू होकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज, असुरन चौक, धर्मशाला, गोलघर, कचहरी चौराहा होते हुए नौसढ़ तक जाएगा। यह 12.70 किमी लंबा रूट है, जिस पर 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp