Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एयर इंडिया के कर्मचारियों पर संकट

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

एयर इंडिया के कर्मचारियों पर संकट

मिला क्वाटर खाली करने का आदेश

एयर इंडिया की नीलामी के बाद से उसके कर्मचारियों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।कंपनी के कर्मचारियों को क्वाटर छोड़ने का नोटिस दिया गया है,इससे कर्मचारी यूनियन नाराज हैं और हड़ताल की धमकी दे ड़ाली है।

Advertisement Box

कर्मचारियों को जारी एक नोटिस में कहा गया है कि एयर इंडिया और टाटा ग्रुप के बीच हुए विनिवेश सौदे की आखिरी तारीख के छह महीने के भीतर कर्मचारी मुंबई के कलिना स्थित आवास को छोड़ दें,इस नोटिस के मिलने के बाद से ही एयर इंडिया कर्मचारियों में खलबली मच गई है।

फैसले के खिलाफ हड़ताल करेंगे कर्मचारी

इसके बाद एयर इंडिया यूनियनों की संयुक्त कार्रवाई समिति ने मुंबई रीजनल लेबर कमिश्नर को बुधवार को जवाब में एक नोटिस जारी किया।जिसमें कहा गया है कि इस फैसले के खिलफा कर्मचारी 2 नवंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे। बता दें कि नियमों के मुताबिक हड़ताल पर जाने से पहले यूनियन को 2 हफ्ते पहले नोटिस देना होता है।

किन्हें मिला नोटिस?

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के कलिना स्थित कॉलोनी में रह रहे एयर इंडिया के कर्मचाकरियों को 5 अक्टूबर को एक नोटिस मिला,इसमें कहा गया है कि वे 20 अक्टूबर 2021 तक लिखकर दें कि एयरलाइन का निजीकरण होने के छह महीने के भीतर आवास खाली कर देंगे।बता दें कि एयर इंडिया की अपनी कॉलोनी मुंबई के कलिना और दिल्ली के उबेर पोस इलाके में है।रिपोर्च के मुताबिक ये नोटिस दोनों स्थानों के लिए है।कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी इस मुद्दे पर रोजाना बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वे संयुक्त रूप से हड़ताल पर जाने का फैसला ले सकते हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp