Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सास के अकाउंट में पैसे भेजने से नाराज पत्नी चार बच्चियों के साथ तालाब में कूदी, तीन की हुई मौत

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

सास के अकाउंट में पैसे भेजने से नाराज पत्नी चार बच्चियों के साथ तालाब में कूदी, तीन की हुई मौत

पटना, बिहार के गोपालगंज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां ही अपनी तीन बच्चियों की मौत का कारण बनी है. जानकारी के मुताबिक, झगड़ा सिर्फ इस बात को लेकर था कि पति उसकी जगह, अपने मां के खाते में पैसे भेजता था. झगड़ा इतना बढ़ गया कि महिला ने अपनी ही बच्चियों की जान लेनी चाहिए और खुद भी सुसाइड करना चाहा. महिला और एक बच्ची को बचा लिया गया. लेकिन तीन लड़कियों की जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक, 23 जुलाई को महिला इसलिए परेशान थी कि पति ने पैसे उसके खाते की जगह सास के खाते में भेजे थे. पति से झगड़े के बाद नूरजहां ने चारों लड़कियों के साथ अपने भाई के घर जाने का फैसला किया. लेकिन बच्चियां जाने से मना करने लगीं, इसपर नूरजहां ने उनको पीटा। पिटाई के भय से चारों बच्ची मां के साथ गांव से निकल गए।

Advertisement Box

ये लोग जैसे ही गौरा गांव के पास तालाब पर पहुंचे तो नूरजहां ने पानी पिलाने के बहाने सभी बच्चियों को आगे किया. फिर देखते ही देखते उसने एक-एक करके अपनी बच्चियों को तलाब में फेंक दिया और फिर खुद भी कूद गई. संयोगवश कुछ ग्रामीणों ने इस घटना को देख लिया. उन्होंने किसी तरह नूरजहां और एक बच्ची फरमान को जिंदा बचा लिया. जबतक और लोग आए तबतक तीन अन्य बच्ची गुलाब सा, नूरसब्बा और तैयबा की मौत हो चुकी थी।

कवलरही गांव के असलम आलम अपने परिवार के पालन पोषण करने के लिए बिहार में रोजगार करते हैं. जबकि गांव में उनकी मां आले खातून और उसकी पत्नी नूरजहां सहित चार बेटियां क्रमशः गुलाब सा, नूरसब्बा, तैय्ब्बा और अफरान रहते थे।

नूरजहां की सास आले खातून ने कहा कि मेरा लड़का असलम आलम रुपये कमाकर मेरे खाते में भेजता है. इसको लेकर नूरजहां मेरे बेटे से हमेशा झगड़ा करती रहती थी. इसी कारण उसने ऐसा किया. वहीं जिंदा बची बच्ची ने कहा कि मम्मी ने मामा के घर चलने को कहा था. फिर मना करने पर उनको पीटा भी था. बच्ची ने भी बताया कि मां ने ही उनको तालाब में फेंककर खुद भी छलांग लगा ली थी।

हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार के मुताबिक अपने तीन बच्चियों को जान से मारने के आरोप में नूरजहां को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे कार्रवाई की जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
WhatsApp