Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सुप्रीम कोर्ट के चार पूर्व जजों के अनुसार विरोध को दबाने के लिए हो रहा है कानूनों का दुरुपयोग

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

सुप्रीम कोर्ट के चार पूर्व जजों के अनुसार विरोध को दबाने के लिए हो रहा है कानूनों का दुरुपयोग

नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट के चार पूर्व न्यायाधीशों ने शनिवार को कहा कि विरोध और सरकार से सवाल पूछने वालों की आवाज को दबाने के लिए राजद्रोह कानून और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) का दुरुपयोग किया जा रहा है। चारों पूर्व न्यायाधीशों ने इन दोनों कानूनों को रद करने की वकालत की।

फादर स्टेन स्वामी की मौत का उल्लेख करते हुए पूर्व न्यायाधीश आफताब आलम ने कहा कि यूएपीए ने राष्ट्रीय सुरक्षा और संवैधानिक स्वतंत्रता दोनों ही मामलों में हमें विफल किया है।

जस्टिस आलम के साथ ही सुप्रीम कोर्ट अन्य पूर्व जस्टिस दीपक गुप्ता, मदन बी लोकुर और गोपाल गौडा एक परिचर्चा में बोल रहे थे। जस्टिस लोकुर का कहना था कि गलत तरीके से फंसाए गए लोगों को रिहा होने के बाद मुआवजा मिलना चाहिए। 

Advertisement Box

पूर्व जस्टिस गुप्ता ने कहा कि समय के साथ इन कानूनों का दुरुपयोग बढ़ता गया है और अब इन्हें खत्म करने का समय आ गया है। जस्टिस गौडा ने कहा कि सुरक्षा से जुड़े विशेष कानूनों में व्यापक सुधार की जरूरत है, क्योंकि ये व्यापक अधिकार देते हैं जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp