Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अवध यूनिवर्सिटी का अजब-गजब फैसला 21 जुलाई को बकरीद के दिन से स्नातक-परास्नातक की परीक्षाएं कराने एलान , यूनिवर्सिटी ने शेड्यूल आउट किया

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

अवध यूनिवर्सिटी का अजब-गजब फैसला 21 जुलाई को बकरीद के दिन से स्नातक-परास्नातक की परीक्षाएं कराने एलान , यूनिवर्सिटी ने शेड्यूल आउट किया

अवध यूनिवर्सिटी ने ईद-उल-अजहा के दिन से परीक्षाएं कराने का फैसला किया। - Dainik Bhaskar
अवध यूनिवर्सिटी ने ईद-उल-अजहा के दिन से परीक्षाएं कराने का फैसला किया।

उत्तर प्रदेश की डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी ने अजब-गजब निर्देश दिया है। यूनिवर्सिटी ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दिन से स्नातक-परास्नाक की परीक्षाएं शुरू करने का एलान किया है। यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को साल 2020-2021 की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।

कोरोना की दूसरी लहर के चलते प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी में होने वाली परीक्षाओं पर ग्रहण लग गया था। अब जब कोरोना के प्रभाव में कमी आई है तो यूनिवर्सिटी में स्नातक और परास्नातक परीक्षाएं होने जा रही हैं। अयोध्या की डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्विद्यालय में भी परीक्षाओं की तिथि का ऐलान हो गया है। बड़ी बात ये है कि, ऐन ईद-उल-अजहा के त्योहार के दिन रविवार को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परीक्षा रखी है, जिससे लोगों में आक्रोश है।

Advertisement Box

21 जुलूस बकरीद के दिन से शुरू परीक्षाएं
अवध यूनिवर्सिटी में परीक्षाएं 21 जुलाई से शुरु होंगी। 21 को ही ईदु-उल-अजहा का त्योहार है। ठीक इसी दिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बीए भाग तीन की प्रथम पॉली (सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक) में अंग्रेजी प्रथम की परीक्षा रखी है। दूसरी पॉली (शाम 3 बजे से 4:30 बजे तक) में बीए भाग तीन की संगीत प्रथम की परीक्षा रखी गई है।

रविवार में भी होगी परीक्षा
वहीं, यूनिवर्सिटी ने 25 जुलाई और 1 अगस्त रविवार को भी परीक्षाएं रखी हैं। 25 जुलाई को बीए भाग तीन के शिक्षाशास्त्र द्वितीय की प्रथम पॉली में परीक्षा है तो दूसरी पॉली में अर्थशास्त्र द्वितीय की परीक्षा रखी गई है। इसी प्रकार 1 अगस्त को प्रथम पॉली में प्राचीन इतिहास और मध्यकालीन इतिहास द्वितीय विषय की परीक्षा तो दूसरी पॉली में सैन्य विज्ञान-शारीरिक शिक्षा तृतीय की परीक्षा होगी।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp