11 मंत्रियों की मोदी कैबिनेट से छुट्टी
1 min read
😊 Please Share This News 😊
|

Mohammad Siraj
नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल से आज 11 मंत्रियों को बाहर कर दिया गया है, इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबश्री चौधरी प्रमुख हैं, इसके साथ ही सदानंद गौड़ा ने भी इस्तीफा दे दिया है, कैबिनेट विस्तार से पहले मोदी सरकार के 11 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है, इसमें संजय धोत्रे, थावरचंद गहलोत और राव साहब पाटिल भी शामिल हैं, इसके साथ ही रतन लाल कटारिया और बाबुल सुप्रियो ने भी इस्तीफा दे दिया है, इसके साथ ही प्रताप सारंगी और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी इस्तीफा दे दिया है | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज देर शाम तक मोदी केबिनेट में बहुत से नए चेहरे शामिल होने जा रहे हैं।
इन नेताओं ने दिया है इस्तीफा
केबिनेट विस्तार से पहले इन नेताओं के इस्तीफे मिल चुके हैं, इनमें रमेश पोखरियाल निशंक, संतोष गंगवार , प्रताप सारंगी, संजय धोत्रे, रतन लाल कटारिया, थावरचंद गहलोत, राव साहब पाटिल, देबश्री चौधरी, बाबुल सुप्रियो, राव साहेब दानवे पाटिल, सदानंद गौड़ा, अश्विनी चौबे हैं।
माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे सभी नेता, शाम छह बजे राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ लेंगे, प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार करने वाले हैं |
मौजूदा मंत्रिपरिषद में कुल 53 मंत्री हैं और नियमानुसार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अधिकतम मंत्रियों की संख्या 81 हो सकती है, इस बीच, आज सुबह मंत्री पद के संभावित चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचे हैं, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में शामिल होने वालों में भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य नारायण राणे, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, हरियाणा के सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल, दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी, उत्तराखंड के नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद अजय भट्ट, कर्नाटक के उडुपी चिकमंगलूर से सांसद शोभा करंदलाजे, महाराष्ट्र के बीड से सांसद प्रीतम मुंडे, महाराष्ट्र के भिवंडी से सांसद कपिल पाटिल, महाराष्ट्र के ही दिन्डोरी से सांसद भारती पवार, उत्तर प्रदेश के खीरी से सांसद अजय मिश्रा और पश्चिम बंगाल के बनगांव के सांसद शांतनु ठाकुर प्रमुख हैं |
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |