24/06/2021

अवध सूत्र

Latest Online Breaking News

प्रदेश में दो दिनों में ब्लैक फंगस के 11 मरीज मिले, 5 की हुई मौत, अब तक 51 गवा चुके जान

1 min read
😊 Please Share This News 😊

प्रदेश में दो दिनों में ब्लैक फंगस के 11 मरीज मिले, 5 की हुई मौत, अब तक 51 गवा चुके जान

रायपुर : प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार धीमी होने के बाद अब ब्लेक फंगस में तेजी आना शुरू हो गया है आपको बता दे की प्रदेश में 2 दिनों में ब्लैक फंगस के 11 नए मरीज मिले हैं। 5 मरीजों की मौत भी हुई है। प्रदेश में इस बीमारी से अब तक 51 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 21 को ब्लैक फंगस के साथ दूसरी बीमारी भी थी। प्रदेश में म्यूकरमाइकोसिस के मरीजों की संख्या बढ़कर 347 पहुंच चुकी है। सर्जरी की संख्या 195 से बढ़कर 203 हो गई है।

अब अस्पताल में भर्ती केवल 7 लोगों की सर्जरी नहीं हुई है। 78 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर – घर जा चुके हैं। 210 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। एम्स में 139, अंबेडकर में 29 व सेक्टर 9 अस्पताल में 17 मरीज भर्ती हैं। जिन मरीजों की सर्जरी नहीं हुई है, उनका मवाद निकलने के बाद की जाएगी। हालांकि सर्जरी के बाद मरीजों की हालत भी गंभीर हो रही है।

प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मरीजों का फ्री इलाज किया जा रहा है। निजी अस्पतालों में भी पैकेज पर इलाज चल रहा है। हालांकि इंफोटेरेसिन-बी इंजेक्शन की कमी लगातार बनी हुई है। 1000 इंजेक्शन की तुलना में रोज 150 से 200 की सप्लाई हो रही है। इसकी जगह दूसरे इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को भी इंजेक्शन नहीं मिल रहा है। न स्टेट कोरोना सेल के मीडिया प्रभारी र डॉ. सुभाष मिश्रा का कहना है कि में इंजेक्शन के लिए लगातार प्रयास की किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!