Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुस्लिम देशों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची मुस्लिम लीग

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

मुस्लिम देशों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची मुस्लिम लीग

” alt=”” aria-hidden=”true” />
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा तथा पंजाब के 13 जिलों में रहने वाले अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने की केंद्र की अधिसूचना को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

याचिका में कहा गया कि जब तक नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को चुनौती देने वाली उसकी लंबित याचिका का निस्तारण नहीं होता तब तक मुस्लिम देशों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के गृह मंत्रालय के 28 मई, 2021 के आदेश पर रोक लगाई जाए।

याचिका में कहा गया है कि केंद्र ने caa के प्रविधानों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली उसकी याचिका के संबंध में शीर्ष अदालत को जो आश्वासन दिया था उसको दरकिनार करने की कोशिश की जा रही है। केंद्र ने तब आश्वासन दिया था कि संशोधन अधिनियम पर रोक लगाना आवश्यक नहीं है,

Advertisement Box

मुस्लिम लीग ने कहा कि यदि केंद्र की अधिसूचना को लागू किया जाता है और व्यक्तियों को उनके धर्म के आधार पर नागरिकता दी जाती है, तो उसके बाद यदि यह कोर्ट संशोधन अधिनियम और नियमों को पलट देता है तो धर्म के आधार पर नागरिकता प्रदान करने वाला कानून शून्य घोषित हो जाएगा।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp