Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सिपाहियों को बिना अनुमति साथी की बारात वाराणसी जाने पर दण्डस्वरूप पांच किलोमीटर दौड़ लगाने का आदेश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

सिपाहियों को बिना अनुमति साथी की बारात वाराणसी जाने पर दण्डस्वरूप पांच किलोमीटर दौड़ लगाने का आदेश


लखनऊ में गोमतीनगर थाने के तीन सिपाही लक्ष्मी नारायण, अनिल यादव और आशुतोष यादव 29 अप्रैल को बिना अनुमति लिए अपने साथी ओमकार पटेल की शादी में शामिल होने वाराणसी चले गये थे ।

Advertisement Box

लखनऊ में गोमतीनगर थाने के तीन सिपाहियों को बिना अनुमति के वाराणसी अपने साथी की बारात जाने पर दण्डस्वरूप पांच किलोमीटर दौड़ लगाने का आदेश दे दिया गया है । डीसीपी ने शिकायत मिलने पर इनकी जांच करायी और आरोप सही मिलने पर गुरुवार को सजा सुना दी । उन्होंने तीनों सिपाहियों को सुबह छह बजे पुलिस लाइन पहुंचकर पांच – पांच किलोमीटर दौड़ लगाने का हुक्म दिया। गोमती नगर थाने के सिपाही लक्ष्मी नारायण , अनिल यादव और आशुतोष यादव 29 अप्रैल को अपने साथी सिपाही ओमकार पटेल की शादी में शामिल होने वाराणसी चले गये थे । तीनों ने इसके लिये अपने किसी अफसर से अनुमति भी नहीं ली थी । इस बारे में किसी को पता भी नहीं चला। वहां से लौटने के बाद आशुतोष डयूटी से गैर हाजिर हो गया और अपने इंस्पेक्टर से छुट्टी ले ली । उसने बताया कि वह दुर्घटना में घायल हो गया है । इसलिये वह अभी इलाज होने तक डयूटी पर आने में असमर्थ है । इंस्पेक्टर ने जब इसकी पड़ताल की तो सामने आया कि आशुतोष का एक्सीडेंट लखनऊ से बाहर हुआ था । उसके बाहर जाने की बात पर पूछताछ की गई तो सच सामने आया । कड़ाई से पूछने पर तीनों ने कुबूला कि वह लोग बिना अनुमति के वाराणसी चले गये थे । वहां से लौटते समय गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें आशुतोष घायल हो गया था। डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने जांच के आदेश दे दिये । सिपाही ओमकार पटेल की शादी का वीडियो भी मंगवाया गया जिसमें तीनों मौज मस्ती करते दिखे । इसके बाद डीसीपी संजीव ने 27 मई को यह सजा सुनाते हुए आदेश जारी कर दिया । कहा कि अनुशासनहीनता पर ऐसी सजा मिलती रहती है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp