Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुंबई तट पर बार्ज P305 के डूबने के बाद अरब सागर से 14 शव बरामद, गुजरात में 33 लोगों की मौत

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

मुंबई तट पर बार्ज P305 के डूबने के बाद अरब सागर से 14 शव बरामद, गुजरात में 33 लोगों की मौत

चक्रवाती तूफान ताउते की वजह से बार्ज पी-350 डूब गया। जिसके बाद बॉम्बे हाई से समुद्र में 14 शव बरामद किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मुंबई तट पर बार्ज P305 के डूबने के बाद अरब सागर से 14 शव बरामद किए गए हैं, अब तक 184 लोगों को बचाया गया है। खोज और बचाव कार्य जारी है।

ये लोग बार्ज पी-305 पर सवार थे जो चक्रवाती तूफान टाउते के दौरान डूब गया था। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारियों ने कहा है कि मुंबई में पी-305 नौका पर सवार 78 लापता लोगों की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार वहीं दूसरी तरफ गुजरात में इस तूफान के चलते होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर अब 33 हो गई है। भारतीय नौसेना ने बताया कि बेहद खराब मौसम से जूझते हुए उसके जवानों ने बार्ज पी 305 पर मौजूद 273 लोगों में से अब तक 184 को सुरक्षित बचा लिया है। दो अन्य बर्जरों और एक ऑयल रिग पर मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं।
जानकारी के लिए आपको बता देगी बार्ज p-305 चक्रवाती तूफान टाउते के गुजरात तट से टकराने से कुछ घंटे पहले मुंबई के पास अरब सागर में फंस गया था। भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि सुबह तक पी305 पर मौजूद 184 कर्मियों को बचा लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आईएनएस कोच्चि और आईएनएस पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता इन लोगों को लेकर मुंबई बंदरगाह लौट रहे हैं। आईएनएस तेग, आईएनएस बेतवा, आईएनएस ब्यास, पी81 विमान और हेलीकॉप्टरों की मदद से तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। नौसेना का युद्धपोत आईएनएस कोच्चि बार्ज पी305 से बचाए गए लोगों में से 125 को लेकर बुधवार को मुंबई पहुंचा है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp