Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ब्लैक फंगस को लेकर जिला अधिकारी का बड़ा बयान

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण की रोकथाम संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस के मामले में संबंधित मरीजों का पूरा विवरण रखा जाए। इसमें यह भी शामिल हो कि मरीज कहां से आया है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रतिदिन कम से कम 10 हजार व्यक्तियों की कोरोना की जांच अवश्य की जाए।

Advertisement Box

ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रभावी जांच की जाए और उसी के मुताबिक संक्रमण की रोकथाम की व्यवस्था बनाई जाए। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में 15 वर्ष से कम उम्र वालों और गर्भवती महिलाओं को छोड़कर सभी को आइवरमेक्टिन का कोर्स कराया जाए। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि होम आइसोलेशन के बाद भी तमाम लोग बाहर घूम रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

 

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp