
😊 Please Share This News 😊
|

Mohammad Siraj
लखनऊ:- थाना महानगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह के मुताबिक लखीमपुर खीरी निवासी रमेश अवस्थी की दोस्ती पीड़िता से थी। वर्ष 2013 से वह लोग एक दूसरे को जानते थे।इस दौरान मेलजोल बढ़ने पर रमेश महिला को धोखे से अपने कमरे पर ले गया था। जहां आरोपी ने महिला के साथ दुराचार किया।विरोध करने पर वह शादी करने का झांसा देने लगा। इसके बाद भी आरोपी महिला का शोषण करता रहा।शादी के लिए दबाव बनाने पर वह मारपीट करता था। इंस्पेक्टर के मुताबिक डेढ़ महीने पहले करीब पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था।जिसके आधार पर रमेश अवस्थी को गिरफ्तार किया गया है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |