Written by
कोरोना वायरस से संक्रमित अपर पुलिस अधीक्षक की मौत

पुलिस विभाग में शोक की लहर
एटा (उप्र)। उत्तर प्रदेश के एटा में कोरोना वायरस से संक्रमित अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) की बुधवार को मौत हो गयी। पुलिस ने इस बारे में बताया। पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) राहुल कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण पृथक-वास में उपचाराधीन थे। बयान में बताया गया कि बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे अचानक उन्हें बेचैनी महसूस हुई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।









