Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ऊर्जा मंत्री के पत्र से यूपी पावर कॉर्पोरेशन में घमासान, चेयरमैन पर गंभीर आरोप

उर्जा मंत्री ने लगाई फटकार
उर्जा मंत्री ने लगाई फटकार
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोतरी और आपूर्ति व्यवस्था को लेकर अब सरकार के भीतर ही बड़ा विवाद सामने आ गया है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के चेयरमैन आशीष गोयल को कड़े शब्दों में पत्र लिखकर उनकी कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मंत्री ने बिना उनकी अनुमति के 10 प्रतिशत फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (FPPAS) लगाने के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है।

उन्होंने पत्र में लिखा कि इतने महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी उन्हें तक नहीं दी गई और वे इसके बारे में टीवी चैनलों से अवगत हुए। मंत्री ने कहा कि ऐसे निर्णयों से सरकार की छवि प्रभावित होती है और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं।

Advertisement Box

ऊर्जा मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि संकट के समय चेयरमैन अक्सर मुख्यालय से अनुपस्थित रहते हैं, जिससे बिजली व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने विभागीय ढांचे में अनुभवी अधिकारियों को हटाकर कम अनुभवी लोगों को जिम्मेदारी देने पर भी नाराजगी जताई है। पत्र सामने आने के बाद ऊर्जा विभाग और पावर कॉरपोरेशन में हलचल तेज हो गई है। प्रशासनिक हलकों में इसे गंभीर आंतरिक टकराव के रूप में देखा जा रहा है, जिसका असर आने वाले दिनों में बिजली व्यवस्था और नीतिगत फैसलों पर भी पड़ सकता है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

WhatsApp