Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित, 10वीं-12वीं में छात्राओं का दबदबा

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने गुरुवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए। इस वर्ष दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप स्थान हासिल किए हैं।

हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। बाराबंकी की अदिति दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और परी वर्मा ने तीसरा स्थान साझा किया। इस बार 10वीं का कुल पास प्रतिशत 90.42% रहा, जो बेहतर शैक्षिक प्रदर्शन का संकेत है।

Advertisement Box

वहीं इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा में शिखा वर्मा ने टॉप किया। बरेली की नंदिनी गुप्ता और श्रेया वर्मा दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि सुरभि यादव और पूजा पाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 12वीं में कुल 80.38% परीक्षार्थी सफल हुए। इस साल करीब 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे।

छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.upmsp.edu.in पर जाकर रोल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं। इसके अलावा DigiLocker और SMS के जरिए भी रिजल्ट उपलब्ध है।

बोर्ड के अनुसार, प्रत्येक विषय में पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक जरूरी हैं। असफल छात्रों के लिए जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 2025 में पास प्रतिशत 90.11% रहा था, जिसमें मेहक जायसवाल ने टॉप किया था।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp