Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गर्मी बढ़ते ही बिजली की मांग में तेजी, सरकार अलर्ट

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

गर्मी बढ़ते ही बिजली की मांग में तेजी, सरकार अलर्ट

लखनऊ। प्रदेश में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की मांग में तेज उछाल को देखते हुए सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पावर विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Advertisement Box

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि गर्मियों से पहले विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए।

गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रांसफार्मरों के रखरखाव के लिए पर्याप्त बजट जारी कर दिया गया है, साथ ही हर ट्रांसफार्मर पर फ्यूज और टेललेस यूनिट लगाने के आदेश दिए गए हैं।

अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि ट्रांसफार्मर फुंकने या लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधूरे कार्यों की जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित फर्मों के खिलाफ भी कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

जहां काम की प्रगति धीमी है, वहां कंपनियों पर सख्ती बरती जाएगी। साथ ही पर्याप्त संख्या में कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो।

राजधानी लखनऊ में ट्रिपिंग की समस्या रोकने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। इसके अलावा, विद्युत दुर्घटनाओं को लेकर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई गई है।

गर्मी के और बढ़ने के अनुमान के बीच पावर विभाग ने साफ किया है कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp