Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बैंकिंग में बड़ा बदलाव! अकाउंट नंबर भी अब होगा पोर्ट — RBI की तैयारी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

बैंकिंग में बड़ा बदलाव! अकाउंट नंबर भी अब होगा पोर्ट — RBI की तैयारी

नई दिल्ली: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) जल्द ही बैंकिंग सेक्टर में एक बड़ा सुधार लागू करने की तैयारी में है। इस नए नियम के तहत अब ग्राहक अपना बैंक अकाउंट नंबर भी मोबाइल नंबर की तरह पोर्ट कर सकेंगे।

Advertisement Box

इस सुविधा के लागू होने के बाद ग्राहक अपना पुराना अकाउंट नंबर बदले बिना बैंक बदल सकेंगे। यानी अगर कोई ग्राहक किसी बैंक की सेवाओं से संतुष्ट नहीं है, तो वह आसानी से दूसरे बैंक में शिफ्ट हो सकेगा—बिना नए अकाउंट नंबर के झंझट के।

क्या होगा फायदा?

बैंक बदलना होगा आसान — नंबर वही, बैंक नया

EMI, SIP और ऑटो पेमेंट्स अपने आप ट्रांसफर होंगे

बैंकों पर बढ़ेगा बेहतर सेवा देने का दबाव

ग्राहकों से मनमाने चार्ज वसूलने पर लगेगी रोक

विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से बैंकिंग सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, जिससे ग्राहकों को सीधे लाभ मिलेगा।

हालांकि, RBI की ओर से इस नियम को लागू करने की आधिकारिक तारीख और विस्तृत गाइडलाइन अभी जारी नहीं की गई है, लेकिन इस पहल को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

लोगों का कहना है कि अगर यह नियम जल्द लागू होता है, तो बैंकिंग सेवाएं पहले से ज्यादा पारदर्शी और ग्राहक-हितैषी बनेंगी।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp