
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 250 ई-सीएनजी कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 5-कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास से लखनऊ नगर निगम के कूड़ा प्रबंधन को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 250 इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह पहल शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इन वाहनों के संचालन से प्रदूषण में कमी आएगी और कचरा संग्रहण एवं निस्तारण की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित होगी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार स्वच्छ और हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। आधुनिक तकनीक और पर्यावरण अनुकूल संसाधनों के उपयोग से नगर निकायों की कार्यक्षमता बढ़ाई जा रही है।

लखनऊ नगर निगम द्वारा शुरू की गई यह पहल शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी।








