Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 132वां एपिसोड

मन की बात में पीएम मोदी
मन की बात में पीएम मोदी
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 132वें एपिसोड में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में युद्ध चल रहा है, जिससे पेट्रोल-डीजल का संकट पैदा हो रहा है, लेकिन भारत इस चुनौती से डटकर निपट रहा है।

सरकार की अपील

सरकार लोगों से अपील करती है कि किसी भी तरह की अफवाहों में न आएं। सरकार की तरफ से दी जा रही आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे हैं, जो देश का नुकसान कर रहे हैं।

Advertisement Box

जंग के चलते ऊर्जा संकट

प्रधानमंत्री ने कहा: “साथियो, जिस क्षेत्र में अभी युद्ध चल रहा है, वह क्षेत्र हमारी ऊर्जा आवश्यकताओं का बड़ा केंद्र है। इसकी वजह से दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल को लेकर संकट की स्थिति बनती जा रही है। हमारे वैश्विक संबंध, अलग-अलग देशों से मिल रहा सहयोग और पिछले एक दशक में देश का जो सामर्थ्य बना है, इनकी वजह से भारत इन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला कर रहा है।”

अफवाहों पर न आएं

“मैं सभी देशवासियों से अपील भी करूंगा कि वो जागरुक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं। सरकार की तरफ से जो आपको निरंतर जानकारी दी जा रही है, उस पर भरोसा करें और उसी पर विश्वास करके कोई कदम उठाएं। मुझे हर बार की तरह इस बार भी विश्वास है कि जैसे हमने देश के 140 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्य से पुराने संकटों को हराया था, इस बार भी हम सब मिलकर इस कठिन हालत से बहुत ही अच्छी तरह बाहर निकल जाएंगे।”

मार्च महीने में हलचल

मार्च का यह महीना वैश्विक स्तर पर बहुत हलचल भरा रहा। हम सबको याद है कि पूरी दुनिया इससे पहले कोविड के कारण लंबे समय तक कई समस्याओं से गुजर चुकी है। हम सभी की अपेक्षा थी कि कोरोना के संकट से निकलने के बाद दुनिया नए सिरे से प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगी। लेकिन, दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार युद्ध और संघर्ष की परिस्थितियां बनती चली गईं।

खाड़ी देशों में भारतीयों की मदद जारी

वर्तमान में हमारे पड़ोस में एक माह से भीषण युद्ध चल रहा है। हमारे लाखों परिवारों के सगे-संबंधी इन देशों में रहते हैं, खासतौर पर खाड़ी देशों में काम करते हैं। प्रधानमंत्री ने खाड़ी देशों का बहुत आभार जताया और कहा कि वे वहां रह रहे एक करोड़ से ज्यादा भारतीयों को हर प्रकार की मदद दे रहे हैं।

यह एपिसोड वैश्विक संकट के बीच भारत की मजबूती, एकजुटता और अफवाहों से बचने की अपील पर केंद्रित रहा। पीएम मोदी ने देशवासियों से आह्वान किया कि हम अपनी सामूहिक शक्ति से इस चुनौती को भी पार कर लेंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp