Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

टीम इंडिया का 2026-27 का इंटरनेशनल शेड्यूल हुआ जारी

टीम इंडिया का 2026-27 घरेलू इंटरनेशनल शेड्यूल जारी
टीम इंडिया का 2026-27 घरेलू इंटरनेशनल शेड्यूल जारी
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के 2026-27 के घरेलू इंटरनेशनल सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन में कुल 22 मैच खेले जाएंगे, जिनमें 9 वनडे, 5 टेस्ट और 8 टी-20 मुकाबले शामिल हैं। ये मुकाबले 17 अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे।

इस सीजन में भारत में चार अंतरराष्ट्रीय टीमें दौरे पर आएंगी: वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया। घरेलू सीजन की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से वेस्टइंडीज के दौरे से होगी। इस दौरे में तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेले जाएंगे। वनडे मुकाबले तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में होंगे, जबकि टी-20 मैच लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे।

Advertisement Box

इसके बाद दिसंबर 2026 में श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे। नए साल में जनवरी 2027 से जिम्बाब्वे की टीम तीन वनडे मैचों के लिए भारत दौरे पर आएगी। ये मुकाबले कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में होंगे।

इस सीजन में प्रमुख आकर्षण बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी होगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 21 जनवरी 2027 को नागपुर में पहले टेस्ट से होगी। इसके बाद टेस्ट मैच चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में आयोजित होंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp