Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ बिग ब्रेकिंग: त्योहारों को लेकर CM योगी सख्त, शांति व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

लखनऊ बिग ब्रेकिंग: त्योहारों को लेकर CM योगी सख्त, शांति व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि त्योहार परंपरा और शांति के दायरे में ही मनाए जाएं, किसी भी प्रकार का उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement Box

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश में शांति व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी घटना छोटी नहीं होती, इसलिए हर सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए।

CM योगी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। त्योहारों के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने को कहा। उन्होंने निराश्रित गो-आश्रय स्थलों में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि प्रदेश में सौहार्द और शांति बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp