
राज्यसभा में PM मोदी का संबोधन, विदा ले रहे सांसदों को दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में विदाई ले रहे सांसदों को संबोधित करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सांसदों को अपने कार्यकाल के दौरान पुराने और नए दोनों संसद भवनों में बैठने और राष्ट्रहित में कार्य करने का अवसर मिला।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उनके जीवन का एक विशेष अनुभव है कि वे न केवल पुराने सदन की कार्यवाही का हिस्सा रहे, बल्कि नए संसद भवन के निर्माण और उसकी निर्णय प्रक्रिया में भी सहभागी बने। उन्होंने इसे सांसदों के सार्वजनिक जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
PM मोदी ने कहा कि यह अनुभव उनके जीवन की एक अमूल्य स्मृति के रूप में हमेशा बना रहेगा। उन्होंने सभी विदा ले रहे सदस्यों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।









