Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नव निर्माण के 9 वर्ष: डबल इंजन सरकार ने स्थापित किया विकास और सुशासन का नया मॉडल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

नव निर्माण के 9 वर्ष: डबल इंजन सरकार ने स्थापित किया विकास और सुशासन का नया मॉडल

लखनऊ, 18 मार्च। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश को सुरक्षा, विकास, रोजगार और सुशासन के नए मॉडल के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने यह बात लोक भवन में “नव निर्माण के 9 वर्ष” पुस्तक के विमोचन अवसर पर कही।

Advertisement Box

 मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश ने अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है। यह बदलाव सरकार की नीतियों, कार्यकर्ताओं के परिश्रम, जनप्रतिनिधियों की सेवा भावना और जनता के सहयोग का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि 2017 से पहले प्रदेश पहचान के संकट, कमजोर कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रहा था। किसान, युवा और व्यापारी सभी वर्गों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

सीएम योगी ने कहा कि अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है, बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास हुआ है, निवेश बढ़ा है और रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया है।

उन्होंने जानकारी दी कि “नव निर्माण के 9 वर्ष” के तहत 9 विषयों पर आधारित 9 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत बसंत नवरात्रि से होगी। इस अभियान के जरिए सरकार अपनी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ भविष्य की विकास रूपरेखा भी साझा करेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष के लिए लगभग 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है, जो प्रदेश के समग्र विकास को नई गति देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश आने वाले समय में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp