Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डीजीपी से राष्ट्रीय साइक्लिस्ट आशा मालवीय की शिष्टाचार भेंट

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

डीजीपी से राष्ट्रीय साइक्लिस्ट आशा मालवीय की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ, 11 मार्च। राजीव कृष्णा से बुधवार को राष्ट्रीय स्तर की एंड्योरेंस साइक्लिस्ट एवं पर्वतारोही आशा मालवीय ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात उनके चल रहे साइक्लिंग अभियान के दौरान हुई, जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, धैर्य और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देना है।

Advertisement Box

डीजीपी ने आशा मालवीय के साहस, समर्पण और कठिन अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयास देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं और नारी शक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति भी हैं। उन्होंने कहा कि देश के विविध और चुनौतीपूर्ण भूभागों में हजारों किलोमीटर की साइक्लिंग यात्रा धैर्य, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर पर डीजीपी ने उन्हें उनके अभियान के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

शिष्टाचार भेंट के दौरान आशा मालवीय ने देशभर में अपनी साइक्लिंग यात्राओं के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि अब तक वह अपने विभिन्न अभियानों के माध्यम से 64,000 किलोमीटर से अधिक की साइक्लिंग यात्रा पूरी कर चुकी हैं।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के नटराम गांव की निवासी आशा मालवीय एक साहसी पर्वतारोही भी हैं। उन्होंने 20,500 फीट ऊंची ‘बिसी राय’ और 19,545 फीट ऊंची ‘तेनजिंग खान’ समेत कई पर्वत चोटियों पर सफलतापूर्वक आरोहण कर भारतीय तिरंगा फहराया है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp