Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बजट के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1546 अंक टूटा

शेयर बाजार
शेयर बाजार
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

मुंबई: आम बजट पेश होने के बाद आज यानी 1 फरवरी (रविवार) को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिली। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1546 अंक यानी करीब 2% गिरकर 80,722 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 495 अंक टूटकर 24,825 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सात वर्षों में बजट के दिन आई यह सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है।

बाजार में इस तेज गिरावट की मुख्य वजह फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में बढ़ोतरी को माना जा रहा है। बजट में सरकार ने फ्यूचर्स ट्रेडिंग पर STT को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया है। वहीं ऑप्शंस प्रीमियम और ऑप्शंस एक्सरसाइज पर लगने वाला STT भी बढ़ाकर 0.15% कर दिया गया है।बजट के दिन बाजार की चाल बजट भाषण के दौरान ही बाजार पर दबाव साफ नजर आने लगा था।

Advertisement Box

बजट से पहले: सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स करीब 100 अंक की गिरावट के साथ 82,156 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 अंक गिरकर 25,275 पर ओपन हुआ।

बजट भाषण के दौरान: सेंसेक्स 1,600 अंक गिरकर 80,600 के आसपास पहुंच गया और निफ्टी 550 अंक टूटकर 24,800 पर आ गया।

बजट भाषण के बाद: कारोबार के दौरान सेंसेक्स 2,370 अंक गिरकर दिन के निचले स्तर 79,899 तक चला गया, जबकि निफ्टी 750 अंक टूटकर 24,571 तक फिसल गया।

सरकारी बैंक और बड़े शेयरों में भारी बिकवाली

आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 शेयरों में गिरावट और सिर्फ 3 शेयरों में तेजी देखने को मिली। BEL, SBI और अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में 6% तक की गिरावट दर्ज की गई।
सबसे ज्यादा नुकसान सरकारी बैंक सेक्टर को हुआ, जहां करीब 6% तक की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा मेटल, मीडिया, FMCG, फार्मा, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी सेक्टर भी लाल निशान में बंद हुए।

एक्सपर्ट्स की राय: आगे और गिरावट संभव

HDFC सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट नंदीश शाह के अनुसार, निफ्टी ने 24,900–25,450 की कंसॉलिडेशन रेंज को तोड़ दिया है और अब यह 200-डे SMA और EMA दोनों से नीचे चला गया है। यह संकेत देता है कि बाजार में एक बार फिर पोजिशनल डाउनट्रेंड शुरू हो सकता है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp