Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अशोक लेलैंड के इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट का उद्घाटन, राजनाथ–योगी ने किया ई-बस का निरीक्षण

इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट का उद्घाटन
इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट का उद्घाटन
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में अशोक लेलैंड के इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी भी मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिंदूर और रुद्राक्ष के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

सरोजनी नगर में 70 एकड़ भूमि पर स्थापित यह प्लांट उत्तर प्रदेश का पहला बड़ा इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माण संयंत्र है। स्कूटर इंडिया की पूर्व भूमि पर बने इस प्लांट में इलेक्ट्रिक बसों और ट्रकों का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 फरवरी 2025 को इस परियोजना का भूमि पूजन किया था। पहले चरण में यहां 200 इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है।

Advertisement Box

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अशोक लेलैंड को शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उद्योग को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य हैं और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती से निपटने में ईवी सेक्टर अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल उद्योग में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं और उत्तर प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था व निवेश अनुकूल माहौल के चलते तेजी से औद्योगिक विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश उपद्रव नहीं, उत्सव का प्रदेश बन चुका है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने फैक्ट्री का दौरा कर ई-बसों का अंदर से निरीक्षण किया। राजनाथ सिंह ने ई-बस में सफर कर परियोजना का जायजा भी लिया। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह भी उपस्थित रहे।

हिंदुजा ग्रुप का यह अत्याधुनिक ईवी प्लांट रिकॉर्ड 16 महीनों में बनकर तैयार हुआ है, जिसे सरकार और कंपनी ने उत्तर प्रदेश के लिए एक बड़ी औद्योगिक उपलब्धि बताया है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp