Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अटल जी के विकास विजन ने देश को नई दिशा दी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अटल जी के विकास विजन ने देश को नई दिशा दी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 25 दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर लोकभवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महामना पं. मदन मोहन मालवीय और महाराजा बिजली पासी की जयंती पर भी उन्हें नमन किया तथा प्रदेशवासियों, विशेषकर क्रिश्चियन समुदाय को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement Box

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश को विकास के नए विजन के साथ आगे बढ़ाया। लखनऊ से सांसद रहते हुए उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। यह वर्ष अटल जी की जन्मशताब्दी का है, जिसे पूरे देश में विविध कार्यक्रमों के माध्यम से उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। उनकी कविताओं, लेखन, पत्रकारिता और संसद व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दिए गए भाषण आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी की पैतृक भूमि आगरा के बटेश्वर में है, शिक्षा कानपुर में हुई और सार्वजनिक जीवन की शुरुआत बलरामपुर से हुई। संसद में उन्होंने सबसे लंबे समय तक उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव मार्गदर्शक रहेगा।

सीएम योगी ने बताया कि अटल जी की स्मृतियों को सहेजने के लिए डबल इंजन सरकार ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का निर्माण कराया है, जहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं एवं डिजिटल म्यूजियम स्थापित हैं। यह स्थल ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सशक्त करेगा।

मुख्यमंत्री ने महामना पं. मदन मोहन मालवीय को याद करते हुए कहा कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना कर उन्होंने देश को शैक्षिक दृष्टि दी और स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। वहीं महाराजा बिजली पासी को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध उनके शौर्य और संघर्ष को सरकार संरक्षित और पुनर्जीवित कर रही है।

क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सभी पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाएंगे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp