Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सिद्धारमैया-शिवकुमार ने ब्रेकफास्ट में साझा किया एकता का संदेश, CM बोले- कोई मतभेद नहीं

सिद्धारमैया-शिवकुमार ने ब्रेकफास्ट में साझा किया एकता का संदेश
सिद्धारमैया-शिवकुमार ने ब्रेकफास्ट में साझा किया एकता का संदेश
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

शनिवार की सुबह कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने ब्रेकफास्ट के दौरान साथ नाश्ता किया। इस मीटिंग और उसके बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस ने मीडिया में चल रही चर्चाओं और अफवाहों को शांत कर दिया। दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनके बीच कोई मतभेद, गुटबंदी या कुर्सी की खींचतान नहीं है। ब्रेकफास्ट के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे बीच कोई अंतर नहीं है- न था, न है और आगे भी नहीं होगा। पार्टी हाई कमान जो भी निर्देश देगा, हम उसका पालन करेंगे। डिप्टी सीएम शिवकुमार ने भी पुष्टि की कि वे पार्टी और सरकार के हित में हमेशा एक साथ काम करेंगे।

अखबारों में यह भी उल्लेख किया गया कि इस बैठक का उद्देश्य केवल दिखावा या मीडिया फ्रेम नहीं था, बल्कि दोनों नेताओं ने आगामी विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा की। यह कदम कांग्रेस की एकता को दर्शाने और सियासी हलकों में चल रही अटकलों को शांत करने के लिए लिया गया।

Advertisement Box

हालांकि विपक्षी दलों ने इसे केवल दिखावे का कार्यक्रम बताया, लेकिन कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं की यह बैठक पार्टी हाई कमान के निर्देश के अनुरूप थी और इससे पार्टी के भीतर किसी प्रकार की दरार नहीं आने दी जाएगी। कुल मिलाकर, सिद्धारमैया और शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग और प्रेस कॉन्फ्रेंस ने स्पष्ट कर दिया कि मीडिया और विपक्ष द्वारा चल रही. सीएम कुर्सी की खींचतान की अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। दोनों नेताओं ने एकजुटता का संदेश दिया और कहा कि पार्टी की नीतियों और आगामी चुनावों की रणनीति के लिए वे मिलकर काम करेंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp