Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नन्ही समृद्धि ने जन्मदिन पर दिया समाज सेवा का संदेश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

नन्ही समृद्धि ने जन्मदिन पर दिया समाज सेवा का संदेश

लखनऊ। दिल्ली पब्लिक स्कूल, गोमती नगर विस्तार की कक्षा पांच की छात्रा समृद्धि सिंह ने अपने दसवें जन्मदिन को बेहद खास और यादगार बना दिया। आज के समय में जहां बच्चे अपना जन्मदिन केक, पार्टी और गिफ्ट्स के साथ मनाते हैं, वहीं समृद्धि ने जरूरतमंद लोगों को भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया

Advertisement Box

समृद्धि ने समाज सेवा की भावना दिखाते हुए अपने पिता से इच्छा जताई कि वह अपना जन्मदिन जरूरतमंदों के साथ मनाना चाहती हैं। पिता ने उनकी इस सोच को पूरा किया और समृद्धि ने जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर खुशी और संतोष का अनुभव किया।

समृद्धि ने कहा कि उनकी विश पूरी हो गई और इसके लिए उन्होंने अपने पिता का आभार व्यक्त किया। उनकी यह पहल न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों के लिए भी प्रेरणा का संदेश है कि खुशी बांटने से ही बढ़ती है

 

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp