
नई दिल्ली, 27 अगस्त।
रियल एस्टेट सेक्टर में एक नई हलचल मची है। ‘Reality Revolution Realtors’ नाम की एक कंपनी ने निवेशकों के लिए ऐसा मॉडल पेश किया है, जिसमें न केवल नियमित मासिक आय का वादा किया गया है, बल्कि पांच वर्षों में निवेश की राशि दोगुनी करने का दावा भी किया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि यह एक प्रॉपर्टी-बेस्ड इन्वेस्टमेंट मॉडल है, जिसमें निवेशक को जितनी रकम वह लगाता है, उस पर 1.5% मासिक रिटर्न मिलेगा – वह भी अगले 36 महीनों तक। इसके साथ ही कंपनी दावा करती है कि कुल निवेश की राशि पांच वर्षों में दोगुनी हो जाएगी।
निवेश की शर्तें और ढांचा
Reality Revolution Realtors के अनुसार, निवेश की कुल न्यूनतम राशि ₹9,75,000/-* रखी गई है। हालांकि शुरुआत में निवेशक को केवल ₹2,92,500/-* की डाउन पेमेंट करनी होती है। शेष राशि 90 दिनों की अवधि में जमा की जा सकती है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 1.5% मासिक रिटर्न की गणना निवेशक द्वारा दी गई डाउन पेमेंट राशि पर तत्काल शुरू हो जाती है। यानी निवेशक को शुरुआत से ही मासिक आय मिलनी शुरू हो जाती है।
निवेश की सुरक्षा और दस्तावेज़ीकरण
कंपनी का दावा है कि यह मॉडल पूरी तरह से कानूनी, NA, NOC , Title Clear With Plan Passed अनुमोदित प्रोजेक्ट्स, और लीगल एग्रीमेंट्स के साथ संचालित होता है। प्रॉपर्टी-बैक्ड सिक्योरिटी के माध्यम से निवेश की गारंटी दी जाती है।
Reality Revolution Realtors के CEO & MD जानकार सुमित आर्या ने बताया, “यह मॉडल विशेष रूप से उन निवेशकों के लिए तैयार किया गया है जो कम जोखिम में नियमित रिटर्न और लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि चाहते हैं। प्रॉपर्टी आधारित निवेश होने से इसका भरोसा और अधिक बढ़ जाता है।” Reality Revolution Realtors का यह मॉडल निश्चित ही निवेशकों के लिए एक नया और आकर्षक विकल्प प्रस्तुत करता है, खासकर उन लोगों के लिए जो रियल एस्टेट में सक्रिय रूप से निवेश करना चाहते हैं। लेकिन निवेश से पहले पूरी पारदर्शिता, कागज़ात की जांच और कानूनी सलाह लेना जरूरी है।









