
Written by
Bureau Report
रेलवे UPDATE : देश के 2 स्टेशनों की सुरक्षा संभालेंगी प्राइवेट कंपनियां

भारतीय रेलवे सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। चंडीगढ़ और लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशनों पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत सुरक्षा का जिम्मा निजी कंपनियों को सौंपा जाएगा।
CCTV, बैगेज स्कैनर से लेकर चेकिंग तक का काम प्राइवेट एजेंसियां करेंगी। ट्रायल सफल रहा तो देशभर के स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी सुरक्षा दिखेगी।
रेलवे ने यह कदम ट्रेनों में तस्करी रोकने के लिए कदम उठाया है। हाल ही में मुंबई में 36 करोड़ की तस्करी पकड़ी गयी थी।








