अवध सूत्र पर बड़ी खबरें
लखनऊ- यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप,परीक्षा केंद्रों पर कंट्रोल रूम व स्ट्रांग रूम बनाने के निर्देश, एक सप्ताह में परीक्षा केंद्रों पर बनाने के निर्देश, 22 फरवरी से शुरू होगी यूपी बोर्ड परीक्षा, परीक्षा केंद्रों का लगातार किया जा रहा है निरीक्षण।
लखनऊ- कांग्रेस का प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन आज,सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस धरना प्रदर्शन, कांग्रेसी करेंगे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन,BHU छात्रा के साथ सामूहिक गैंगरेप का विरोध,विनोद उपाध्याय के एनकाउंटर के खिलाफ प्रदर्शन,राज्यपाल को प्रेषित जिलाधिकारी को देंगे ज्ञापन , लखनऊ में 2 बजे कांग्रेस कार्यालय से शुरू होगा प्रदर्शन,जिला अधिकारी कार्यालय तक करेंगे विरोध प्रदर्शन।
लखनऊ- KGMU के डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप,मरीज को तीन घंटा दौड़ते रहे,एंबुलेंस में मौत, बलरामपुर अस्पताल से ट्रामा चक्कर लगाते रहे परिजन , मुख्तार अली को बलरामपुर से ट्रामा किया था रेफर, KGMU मामले की कराएगा जांच, दोषियों पर होगी कार्रवाई।
लखनऊ- नौकरी तलाशते प्रतापगढ़ पहुंची युवती संग रेप,रेप पीड़िता ने वृद्ध समेत पांच का बताया नाम,गैंगरेप के आरोपी एक ही परिवार के सदस्य,मेडिकल के बाद सर्विलांस और फुटेज से जांच जारी,मोहनलालगंज से प्रतापगढ़ के रास्ते CCTV खंगाल रही पुलिस।
संभल- दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने शिशु को दिया जन्म, दुष्कर्म की घटना परिजनों से छिपाए रही किशोरी , आरोपी की धमकी से परिजनों से छिपाए रही किशोरी,मामला खुलने पर परिजनों ने कोतवाली में दी तहरीर,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, संभल कोतवाली क्षेत्र का मामला।
नोएडा – ग्रेनो वेस्ट में महिला ने बच्चे के साथ की आत्महत्या, 16 वें फ्लोर से कूदकर महिला ने आत्महत्या की, ला रेजिडेंसी सोसायटी के टावर नंबर 2 से कूदी महिला, ला रेजिडेंसिया सोसायटी के टावर नंबर 2 से कूदी महिला, रात में महिला ने सोसायटी से कूदकर की आत्महत्या, महिला की आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं, थाना बिसरख पुलिस मामले की जांच में जुटी।
हरदोई- तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घर में घुसी, घर के सामने खड़ी दो कारों को मारी टक्कर, हादसे के बाद कार छोड़कर भाग गए रईसजादे, बाल बाल बचे घर में रहने वाले सभी लोग, संडीला कस्बे के हरदोई रोड पर नई तहसील की घटना।
फतेहपुर – फतेहपुर में 65 बीघे बाग में अवैध प्लाटिंग का मामला, बिना लेआउट के बाग में हो गई थी अवैध प्लाटिंग, सैकड़ों पेड़ों हो चुके हैं नष्ट, हजारों का जीवन खतरे में , उप जिला मजिस्ट्रेट ने दो माह पूर्व जारी किया था आदेश,अवैध प्लाटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण का दिया आदेश,60 दिन पूरे होने के बाद भी नहीं गरजा बुलडोजर,तहसील प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, फतेहपुर के वीआईपी, जेल रोड स्थित चमन बाग का मामला।
फ़िरोज़ाबाद- भारत समाचार की खबर का दमदार असर,एसएसपी सौरभ दीक्षित ने लिया खबर का संज्ञान, जोसियाना मोहल्ले में चल रहा सट्टे का कारोबार,खाली मकान में चल रहे सट्टे का किया भंडाफोड़,पुलिस ने 4 से 5 लोगों को किया गिरफ्तार, खुलेआम बोर्ड लगाकर लिया जाता था सट्टा, पुलिस ने मौके से सट्टे की पर्चियां, नगदी की बरामद।
ऋषिकेश- बीते दिने चीला मार्ग में सड़क हादसे का मामला ,कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एम्स ऋषिकेश पहुंचे,दुर्घटना में घायलों का हाल जानने पहुंचे मंत्री ,चिकित्सकों को बेहतर उपचार के लिए निर्देशित किया,राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेंज में हुआ था हादसा।
गांधीनगर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट’ में मौजूद, पीएम मोदी ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट’ का किया उद्घाटन, कई देशों के नेता और संगठन समिट में हुए शामिल ,’वाइब्रेंट गुजरात समिट’ का ये 10वां एडिशन है , 10 से 12 जनवरी तक चलेगा ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट’, UAE यूएई के राष्ट्रपति नाहयान समिट के चीफ गेस्ट हैं,भारत में निर्मित पहली MALE UAV का अनावरण किया गया,आज अडानी ग्रुप ने हैदराबाद में MALE UAV का अनावरण किया, आत्मनिर्भर भारत में निर्णायक भूमिका निभा रहा अडानी ग्रुप, ‘परिकल्पना को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं’, महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट।










