Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नोएडा : सीईओ ने समस्याओं की समाधान पर दिया जोर, कहा- जल्द खत्म होगी आपकी परेशानी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

नोएडा : सीईओ ने समस्याओं की समाधान पर दिया जोर, कहा- जल्द खत्म होगी आपकी परेशानी

नोएडा : नोएडा प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम. ने विकास की गति को बेहतर करने के लिए खुद कमान संभाली है। इसके तहत सीईओ ने सेक्टर-135 बारात घर में समाधान दिवस अभियान के तहत लोगों की समस्याओं को सुना। समाधान दिवस के मौके पर सेक्टर-128, 129, 130, 131, 132, 133, 135, 168, 145 और 151 समेत आधा दर्जन गांव के लोगों ने उनको समस्याओं से अवगत कराया।

Advertisement Box

शहर वासियों ने रखी समस्याएं

इस दौरान आए प्रतिनिधियों ने सीईओ से नोएडा एक्सप्रेस पर एफओबी बनाए जाने की मांग की। सीईओ की तरफ से इसका सर्वे करने का निर्देश दिया गया है। कुछ सेक्टरों में बच्चों के खेलने के लिए मैदान, झूले लगाने और बुजुर्ग व्यक्तियों के बेंच और टिन शेड लगाने की मांग की गई। वहीं, सेक्टर 126 से सेक्टर-151 के बीच एक स्पोर्ट्स कंपलेक्स बनाए जाने की मांग ग्रामीणों ने की है ताकि इस क्षेत्र के लाखों लोग इस सुविधा का लाभ उठा सके। इस पर सीईओ ने आश्वासन दिया कि वह इस बाबत जल्दी ही जमीन की तलाश करेंगे और उसे पर स्पोर्ट्स कंपलेक्स स्टेडियम बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

सीईओ ने अधिकारियों को दिए निर्देश

कार्यक्रम के दौरान सेक्टर-129 पुलिस चौकी के लिए 2 कमरे बनवाने की मांग की गई। इसके अलावा सेक्टर में सीवर ओवर फ्लो, सेक्टरों में सुगम परिवहन व्यवस्था सेक्टरों में आवारा कुत्ते घूमने, बंदरों को पकड़ने से संबंधित शिकायत की गई। जिसे पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके अलावा श्मशान घाट पर व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था कराने, एक्सप्रेस वे पर साइन बोर्ड, सेक्टरों में खाली भूखंड का सर्वे कराकर आवश्यकता अनुसार उन भूखंड पर मदर डेयरी, मेडिकल शॉप आदि खुलवाने के लिए कहा गया। सीईओ ने सब की समस्याएं सुनने के बाद कहा कि इन समस्याओं का जल्द खत्म कर दिया जाएगा। उनका मकसद क्षेत्र की समस्याओं का निपटारा करना है। ग्रामीण और सेक्टरों के क्षेत्र में विकास प्राथमिकता और तेजी के साथ किया जाएगा।।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp