Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भोजपुरी की स्टार अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में की आत्महत्या

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

वाराणसी से बड़ी खबर

भोजपुरी की स्टार अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में की आत्महत्या। 

Advertisement Box

वाराणसी जिले के सारनाथ थानाक्षेत्र के बुद्धा सिटी कालोनी स्थित होटल सुमेन्द्र रेसीडेंसी में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। एक्ट्रेस आकांशा मूलरूप से भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं। एक्ट्रेस का पूरा परिवार मुंबई में रहता है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों के दे दी है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस कल 25 मार्च को रात 8 बजकर 30 मिनट पर होटल से बाहर एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने गयी थी। देर रात करीब 1 बजकर 55 मिनट पर वह वापस होटल लौटी। इसके बाद उन्होंने अपने केयर टेकर रेखा मौर्या से अपने कमरे की चाबी मांगी। चाबी लेकर वह अपने कमरे में चली गई थीं। सुबह देर तक न उठने पर रेखा ने होटल कर्मियों को इसकी जानकारी दी। उसके बाद होटलकर्मी हरकत में आए और पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने रूम के दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो शव फंदे पर लटका था। सूचना पर फॉरेंसिक विभाग की टीम भी पहुंच चुकी है और मोबाइल, बैग और अन्य चीजों के जरिए साक्ष्य एकत्र कर रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp