Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अखिलेश यादव: भाजपा सरकार की कुनीतियों से प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था चरमराई

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

अखिलेश यादव: भाजपा सरकार की कुनीतियों से प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था चरमराई

लखनऊ:-भाजपा की नीति और नीयत में खोट के चलते ही देश की जनता मंहगाई की मार से कराह रहा है, किसान बेहाल है, नौजवान बेरोजगार है. भाजपा सरकार के कुनीतियों की वजह से ही प्रदेश की अर्थ व्यवस्था भी चरमरा गयी है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा पंचायत चुनावों में सपा के मुकाबले पिछड़ जाने से गुस्साई भाजपा सरकार जनता से बदला लेने के लिए आपदा में आपदा खड़ी करने के फार्मूले पर उतर आई है।

अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत में खोट होने की वजह से ही आज जनता मंहगाई की मार से कराह रहा है, किसान बेहाल है, नौजवान बेरोजगार है. मगर इनसब से बेखबर भाजपा सरकार केवल अपना घर भरने और सत्ता सुख के संसाधन जुटाने में ही चार साल बिता दिए।

Advertisement Box

उन्होंने (अखिलेश यादव) कहा भाजपा सरकार की कुनीतियों के चलते प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उद्योग धंधे और व्यापार ठप्प है। श्रमिक बेरोजगार होते जा रहे हैं. पेट्रोल-डीजल के दामो में लगातार बढ़ोत्तरी से परिवहन मंहगा हो चुका है, जिसका असर बाजार में बिकने वाले खाद्य प्रदार्थों पर हो रहा है. यही नहीं भाजपा सरकार ने अब बिजली की दरों  में वृृद्धि का भी इरादा कर लिया है। इसके लिए पावर कारपोरेशन और राज्य सरकार ने सभी श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं पर रेगुलेटरी सरचार्ज लगाने को कहा है। इससे बिजली 12 प्रतिशत तक महंगी हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने चार वर्ष में विकास की जगह सिर्फ समाजवादी सरकार (अखिलेश यादव) के कामों पर अपने नाम का मुहर लगाया है. भाजपा नेतृृत्व को भी मालूम है कि पश्चिम बंगाल की कहानी उसके साथ यूपी में भी दुहराई जाएगी, इससे वह अब प्रदेशवासियों को हर तरह से परेशान करने और मंहगाई की मार से उसकी कमर तोड़ देने का कोई कसर नहीं छोड़ रही. भाजपा सरकार को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp