Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ में डीआरडीओ की ओर से बने 505 बेड के कोविड अस्पताल का लोकार्पण

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

लखनऊ में डीआरडीओ की ओर से बने 505 बेड के कोविड अस्पताल का लोकार्पण

लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) की तरफ से बने 500 बेड के कोविड अस्पताल में 5 बेड और बढ़ा दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को डीआरडीओ के कोविड अस्पताल का लोकार्पण कर उसकी शुरुआत की। लोकार्पण के दौरान देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी वर्चुअली तरीके से जुड़े रहे। उक्त हॉस्पिटल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा रक्षा मंत्री श्री सिंह के अथक प्रयास से शुरू हो पाया है। डीआरडीओ के कोविड अस्पताल की शुरुआत विगत दिनों होनी थी किंतु ऑक्सीजन के आपूर्ति की व्यवस्था सुदृढ़ ना होने के कारण अस्पताल को सुचारू रूप से शुरू नहीं किया जा सका। बीती रात ट्रेन से आए ऑक्सीजन कैप्सूल से ऑक्सीजन की पूर्ति होने के बाद आज डीआरडीओ के अस्पताल की शुरुआत हो गई। अवध शिल्पग्राम में बनाए गए डीआरडीओ के अस्थाई अस्पताल में 150 आईसीयू बेड की उपलब्धता रखी गयी है। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने डीआरडीओ के अधिकारियों के साथ आईसीयू वार्ड के बाहर मौजूद मरीजों के परिजनों से वार्ता की और चिकित्सकों से व्यवस्थित ढंग से मरीजों की देखभाल करने को कहा। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मंत्री स्वाती सिंह, अपर मुख्य सचिव ‘गृह’ अवनीश अवस्थी, सूचना निदेशक शिशिर सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग, रक्षा विभाग और जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp