Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चीन से निरर्थक बातचीत कर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल रही है मोदी सरकार : राहुल गांधी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

चीन से निरर्थक बातचीत कर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल रही है मोदी सरकार : राहुल गांधी

नईदिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि सरकार देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल रही है और चीन के साथ उसकी बातचीत निरर्थक रही है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स और देपसांग में चीन का कब्जा दौलत बेग ओल्डी हवाई पट्टी समेत भारत के सामरिक हितों के लिए सीधा खतरा है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘भारत सरकार ने (चीन के साथ) निरर्थक बातचीत करके राष्ट्रीय सुरक्षा को बड़े पैमाने पर खतरे में डाल दिया है। राहुल गांधी ने यह टिप्प्णी उस वक्त की है जब ऐसी खबरें आई हैं कि पूर्वी लद्दाख गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स और देपसांग से अपने सैनिक पीछ हटाने से मना कर दिया है।

Advertisement Box

भारतीय सेना ने पिछले दिनों एक बयान में कहा था कि दोनों देशों ने पूर्वी लद्दाख में तनाव वाले शेष हिस्सों हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और देपसांग से सैनिकों की वापसी को लेकर विस्तृत चर्चा की और संयुक्त रूप से जमीन पर स्थायित्व कायम करने, नए विवादों से बचने और शेष मुद्दों के शीघ्र निपटारे पर सहमति जतायी है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
WhatsApp