Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सितंबर से देशभर में ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान चलाएगी CJP, बेरोजगारी और महंगी शिक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे

अभिजीत दीपके ने कहा
अभिजीत दीपके ने कहा
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सितंबर से देशभर में ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान शुरू करने की घोषणा की है। गुरुवार को महाराष्ट्र के संभाजीनगर में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि अभियान के तहत पार्टी गांवों और शहरों में जाकर विशेष रूप से युवाओं से संवाद करेगी तथा बेरोजगारी और महंगी शिक्षा जैसे मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से उठाएगी।

दीपके ने कहा कि बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है और इसे व्यापक जनआंदोलन का मुद्दा बनाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था धीरे-धीरे मुनाफे का माध्यम बनती जा रही है, जबकि गुणवत्तापूर्ण और सस्ती शिक्षा हर छात्र का अधिकार है। उन्होंने कहा कि CJP शिक्षा सुधार, सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता बढ़ाने और निजी शिक्षण संस्थानों की बढ़ती फीस के खिलाफ अभियान चलाएगी।

Advertisement Box

अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया कि CJP चुनाव लड़ने वाली राजनीतिक पार्टी नहीं बनेगी, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और शासन व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित कराने के लिए एक मजबूत ‘पब्लिक प्रेशर ग्रुप’ के रूप में काम करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग, न्यायपालिका और मीडिया जैसी संस्थाओं में जनता का भरोसा मजबूत करने के लिए भी संगठन लगातार आवाज उठाएगा।

गौरतलब है कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर CJP ने 20 जून से 25 जुलाई तक नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया था। 25 जुलाई को तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संगठन ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की थी।

दीपके ने बताया कि 5 अगस्त से शुरू हुई संगठन की बैठक में जंतर-मंतर आंदोलन की समीक्षा, ई-20 पेट्रोल, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, संगठन विस्तार और देशभर में आगे चलाए जाने वाले आंदोलनों की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

WhatsApp