Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, दहशत में लोग घरों से बाहर निकले

भूकंप के जोरदार झटके
भूकंप के जोरदार झटके
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार शाम अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। कई स्थानों पर लोग पार्कों और खुले मैदानों में जमा हो गए।

जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई। झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए, लेकिन उनकी ताकत के कारण ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों ने इसे अधिक तीव्रता से महसूस किया।

Advertisement Box

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पुंछ और कश्मीर घाटी के कई इलाकों में भी जमीन हिलने से लोग बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी बड़े नुकसान या जानमाल के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखते हुए लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp