
अगर राजनीति में नहीं होता तो एयरोस्पेस में बनाता करियर: राहुल गांधी
नई दिल्ली। राहुल गांधी ने कहा है कि यदि वे राजनीति में नहीं होते तो एयरोस्पेस क्षेत्र में उद्यमी के रूप में करियर बनाना पसंद करते। एक बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें विमानन और एयरोस्पेस तकनीक में हमेशा से खास दिलचस्पी रही है।
राहुल गांधी ने कहा कि वे खुद एक प्रशिक्षित पायलट हैं और उनके परिवार का भी इस क्षेत्र से गहरा जुड़ाव रहा है। उनके पिता राजीव गांधी राजनीति में आने से पहले एयरलाइन पायलट थे, जबकि उनके चाचा संजय गांधी को भी विमान उड़ाने और एरोनॉटिक्स में विशेष रुचि थी।
उन्होंने कहा कि इसी पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण उनका झुकाव एयरोस्पेस और एविएशन सेक्टर की ओर रहा है। राहुल गांधी के मुताबिक अगर वे राजनीति में सक्रिय नहीं होते, तो संभवतः एयरोस्पेस क्षेत्र में उद्यम शुरू करते और उसी दिशा में अपना करियर बनाते।







