Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

इजरायल-अमेरिका का ईरान पर ‘प्रीवेंटीव अटैक’, तेहरान में कई धमाके

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

इजरायल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ “प्रीवेंटीव अटैक” यानी एहतियाती सैन्य कार्रवाई शुरू करने का ऐलान किया है। इजरायल के रक्षा मंत्री ने शनिवार सुबह इस ऑपरेशन की पुष्टि की। इसके साथ ही इजरायली रक्षा बल (IDF) ने पूरे देश में “प्रोएक्टिव अलर्ट” जारी करते हुए सायरन बजाए, ताकि संभावित ईरानी मिसाइल हमलों से पहले लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सकें। सरकार ने नागरिकों को सतर्क रहने और सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

इधर अमेरिका ने भी इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए इसे क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम बताया है। हालांकि वॉशिंगटन की ओर से सैन्य भूमिका की सीमा को लेकर स्पष्ट विवरण साझा नहीं किया गया है।

Advertisement Box

इस बीच ईरान की राजधानी तेहरान में कई जोरदार धमाकों की खबरें सामने आई हैं। स्थानीय मीडिया और चश्मदीदों के अनुसार, शहर के मध्य हिस्से में कम से कम तीन विस्फोट सुने गए, जिसके बाद दो और धमाकों की सूचना मिली। ईरान की सरकारी मीडिया ने उत्तरी तेहरान के सैय्यद खानदान इलाके में भी धमाकों की आशंका जताई है।

हालांकि ईरानी अधिकारियों ने अब तक हमले की आधिकारिक पुष्टि या संभावित नुकसान को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, देशभर में लगभग 30 स्थानों को निशाना बनाए जाने की बात कही जा रही है। इनमें ईरानी खुफिया एजेंसी की इमारतें, हवाई अड्डे, राष्ट्रपति भवन और कुछ रिहायशी इलाके शामिल बताए जा रहे हैं। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें हालात पर टिकी हुई हैं

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp