Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अरुणाचल की महिलाओं पर नस्लीय हमले के मामले में होगी सख्त कार्रवाई: किरेन रिजिजू

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अरुणाचल की महिलाओं पर नस्लीय हमले के मामले में होगी सख्त कार्रवाई: किरेन रिजिजू

नई दिल्ली। किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ कथित नस्लीय दुर्व्यवहार के मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के नागरिकों के सम्मान और सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

Advertisement Box

मंत्री के अनुसार, घटना के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

रिजिजू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति पूर्वोत्तर के लोगों के साथ दुर्व्यवहार या नस्लीय टिप्पणी करता है, तो सरकार उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को समान सम्मान और सुरक्षा मिलनी चाहिए।

गौरतलब है कि पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के साथ नस्लीय टिप्पणी और भेदभाव की घटनाओं को लेकर समय-समय पर चिंता जताई जाती रही है। केंद्र सरकार ने दोहराया है कि ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp